फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samajwadi Party activists met SP, demand for fair investigation in Nagwan case

एसपी से मिले सपाई, नगवां कांड में निष्पक्ष जांच की मांग

Thu, 07 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party activists met SP, demand for fair investigation in Nagwan case
नगवां विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए बवाल के मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को एसपी से मिला। इसमें द्वेषपूर्ण तरीके से तमाम बेगुनाहों का नाम शामिल करने पर असंतोष जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने सपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नामजद कर दिया था। यह भाजपा के लोगों के इशारे पर की गई कार्रवाई है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने एसपी से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए निर्दोष लोगों के नाम निकाले जाएं और उनके खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, महफूज आलम खान, अनिल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed