फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salary of six including JE stopped, clarification from ADO

Sonebhadra News: जेई समेत छह का वेतन रोका, एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण

Tue, 16 May 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Salary of six including JE stopped, clarification from ADO
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को चतरा ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी बीडीओ के कार्यालय कम आने की जानकारी होने पर डीएम ने तत्काल डीसी एनआरएलएम से चार्ज हटाकर दूसरे को सौंपने के निर्देश दिए। विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने बीडीओ कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, कर्मचारी कक्ष आदि का निरीक्षण किया। वहां किए जा रहे कार्यों के बारे में एडीओ पंचायत चतरा से जानकारी ली। कार्यालय का चार्ज देख रहे डीसी एलआरएलएम एके जौहरी के यहां कम आ पाने से गांवों में बनाए जा रहे आवास, शौचालय, सड़क, पुलिया आदि के निर्माण कार्य में ब्लाक कार्मिकों के स्तर से शिथिलत बरतने की बात सामने आई। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल चार्ज हटाने के निर्देश दिए। ब्लाक अंतर्गत गांवों में कराए जा रहे कार्यों की संतोषजनक जानकारी न देने पर एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया। कार्यालय के लेखाकार पंकज कुमार से विकास योजनाओं में खर्च की गई धनराशि के बारे में पूछा तो वह सही आंकड़ा प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर डीएम ने लेखाकार के विरुद्ध आरोप-पत्र तैयार करने का निर्देश दिया। डीएम ने मौके पर उपस्थित डीपीसी अनिल केसरी से गांव में हो रहे विकास कार्यों व स्वच्छता के निगरानी का कार्य ठीक ढंग से किए जाने का निर्देश दिया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में गोपाल शर्मा जेई आरईडी, अनुराग एडीओ एजी, शिवमंगल एडीओ एसके, कन्हैया लाल लेखाकार, हृदय नारायण महतो वरिष्ठ सहायक, बसंतु चौकीदार अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी कार्मिकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया। चतरा ब्लाक के पीछे निर्माणाधीन प्लास्टिक निस्तारण यूनिट के निरीक्षण में कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। डीपीआरओ विशाल सिंह को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भोजन की खराब गुणवत्ता पर भड़के डीएम

सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को रामगढ़ में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चतरा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की छात्राओं से बात कर वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। खाने की गुणवत्ता ठीक न होने पर नाराजगी जताते हुए वार्डेन को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि भोजनालय कक्ष में मेज कुर्सी, शयन कक्ष में बच्चों के सोने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं। कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर, सामग्री स्टाक रजिस्टर का भी डीएम ने निरीक्षण किया। छात्राओं के खेल-कूद के सामग्री आदि सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश वार्डेन को दिया। निरीक्षण के मौके पर गेटमैन ने बताया कि गेट काफी दिनों से टूट गया है, जिससे हम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर डीएम ने गेट को शीघ्र ही ठीक कराने के निर्देश संबंन्धित को दिए। इस मौके पर डीपीआरओ विशाल सिंह, वार्डेन सीमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed