फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Safai workers demonstrated against the president

प्रधानपति के खिलाफ सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Safai workers demonstrated against the president
दुद्धी। तहसील क्षेत्र के एक गांव के प्रधानपति पर सफाईकर्मी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए वृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों ने तहसील मुख्ययाल पर प्रदर्शन कर नारेबाजी किए। सफाईकर्मियों का आरोप था की सफाईकर्मी धर्मनाथ सिंह की ड्यूटी कादल गांव में एनओएलबी से बने शौचालय के कोडिंग का कार्य करने के लिए लगी थी। इसी दौरान प्रधानपति पहुंचे और कोडिंग का कार्य करने से मना कर दिया। आरोप है कि सफाईकर्मी के साथ गाली गलौज व मारपीट किया गया। बुधवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी गयी थी, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। सफाईकर्मियों का कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करेंगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह का कहना ळै कि सफाई कर्मचारियों की ओर से तहरीर मिला है। जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सफाईकर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पासवान, महामंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद ,जिला कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम ,राजेश कनौजिया ,जयप्रकाश ,विनय कुमार सिंह ,अजय ओयमा ,प्रदीप कुमार ,सुहैल,वसीम खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed