फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saddam trapped woman in love trap posing Abhishek sexual harassment pressuring convert to Islam

सद्दाम बना अभिषेक : हिन्दू महिला को प्रेम जाल में फंसाया, विधवा का यौन उत्पीड़न, अब धर्म परिवर्तन का दबाव; FIR

Sun, 12 Jan 2025 03:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Jan 2025 03:45 AM IST
सार

Sonbhadra News : इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा दे विधवा का याैन शोषण करता था। खुद को हिंदू बताकर उसने महिला को झांसे में लिया था। सच्चाई पता चलने के बाद आरोप धर्म परिवर्तन का दबाव महिला पर बनाने लगा।

विज्ञापन
Saddam trapped woman in love trap posing Abhishek sexual harassment pressuring convert to Islam
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में युवक ने पहचान छिपाकर पहले विधवा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। पहचान उजागर होने पर अब धर्म परिवर्तन कर दबाव बना रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन




राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी घोरावल कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। उसे एक बेटा भी हुआ, मगर इसके कुछ महीने बाद ही दिसंबर 2013 में पति की दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद अधिकांश समय मायके में रहने लगी।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में वह रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में ही स्थित मौसी के घर आ गई। इसी दौरान उसका संपर्क एक युवक से हुआ, जिसने अपना नाम अभिषेक बताया। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि अभिषेक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने महिला का बना लिया था वीडियो
इसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो दिखाकर उसे धमकाने लगा। वह लगातार महिला का यौन शोषण करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में महिला को पता चला कि अभिषेक का असली नाम सद्दाम है।

खुद को हिंदू बताकर उसने उसे झांसे में लिया था। मामला उजागर होने के बाद सद्दाम शादी से पहले धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। गत सितंबर में उसने अपने घर के पास महिला को बुलाकर यौन उत्पीड़न किया।

शादी की बात पर उसके साथ मारपीट की और भगा दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी सद्दाम पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार को पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। मामले का डीजीपी कार्यालय ने भी संज्ञान लिया है।

 

मामले को टरकाती रही पुलिस
पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत की तो बेटे की हत्या करवा देंगे। पीड़िता ने धमकी की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। बताया कि घटना की सूचना उसने कोतवाली राॅबर्ट्सगंज में एक दरोगा को दी। केस दर्ज करने का आश्वासन दिया जाता रहा, मगर कार्रवाई नहीं की गई। गत 23 सितंबर को डाक से एसपी कार्यालय को पत्र भी भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed