फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ruckus passengers at railway station

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

Sun, 09 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 09 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ruckus passengers at railway station
हंगामा करते यात्री
24 घंटे से ज्यादा ट्रेनों के लेट होने से बौखलाए यात्रियों ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बाद में जीआरपी ने किसी तरह समझाबुझा कर उन्हें शांत कराया। रेल सूत्रों की मानें तो कानपुर-दिल्ली रेल खंड पर रूट डावर्जन के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही है। रविवार को स्वर्णजयंती-झारखंड एक्सप्रेस जहां 24 घंटे देर से स्टेशन पहुंची, वहीं जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे      विलंबित रहीं।
विज्ञापन



बता दें कि आनंद बिहार से हटिया जाने वाली स्वर्णजयंती-झारखंड एक्सप्रेस जिसका निर्धारित समय शनिवार को सुबह 9:30 बजे स्टेशन पहुंचने का है, वह दूसरे दिन 24 घंटे देरी से रविवार की सुबह 9:20 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जीआरपी ने कड़ी मशक्तत के बाद मामला शांत कराया। ट्रेन को निर्धारित समय पर 9:50 बजे हटिया के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन



इसी प्रकार से जम्मूतवी से राउरकेला जाने वाली जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे देर से स्टेशन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे यात्री बेचैन होने लगे। स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने का समय शनिवार की रात्रि 10 बजे कहा है, लेकिन यह दूसरे दिन रविवार को सुबह 10 बजे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्री हंगामा करने लगे। ट्रेनों की लेट की वजह से विभाग के खिलाफ गुस्सा निकाला। इस दौरान भी जीआरपी ने भड़के यात्रियों को समझाया। ट्रेन नियत समय पर सुबह 10:20 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक जमुना प्रसाद ने बताया कि दोनों ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के पीछे सबसे प्रमुख कारण कानपुर-दिल्ली रूट का डायवर्जन होना है। इसी प्रकार कोलकत्ता-अजमेर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देर से पहुंची। इसे शनिवार को तीन बजे भोर में पहुंचना था जो रविवार को सुबह आठ आई। इस ट्रेन को भी सुबह 8:20 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed