फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ruckus among family members after death of innocent child

Sonebhadra News: निजी अस्पताल में मासूम की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Fri, 29 Dec 2023 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Ruckus among family members after death of innocent child
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव निवासी मासूम की बृहस्पतिवार की रात निजी अस्पताल में मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणाें ने हंगामा किया। अस्पताल कर्मियों को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सुपाचुआ गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र अर्जुन (1) की तबीयत खराब हो गई थी। उसे परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात दुद्धी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद शव को घर पहुंचाने गए चिकित्सालय कर्मियों को वाहन समेत ग्रामीणों ने घेर लिया। परिजनों का कहना था कि गलत उपचार से ही मासूम की मौत हुई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed