{"_id":"672cfa5ce42d335ac7006b1e","slug":"rs-225-lakh-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-businessmans-house-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120187-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: व्यापारी के घर से 2.25 लाख रुपये और लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: व्यापारी के घर से 2.25 लाख रुपये और लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल गांव में बुधवार की रात खिड़की तोड़कर व्यापारी के घर में घुसे चोरों ने नकदी, आभूषण समेत लाखों का सामान उड़ा दिया। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। चोर करीब सवा दो लाख रुपये नकदी ले गए हैं। यह पैसा मकान बनवाने के लिए रखा गया था। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
घोरावल नगर से सटे नौगवां नंदलाल गांव निवासी अंसार अली की घोरावल कस्बे में शृंगार के सामान की दुकान और जनरल स्टोर है। वह 28 अक्तूबर को परिवार के साथ ससुराल गए थे। वहां तबीयत बिगड़ने के कारण 31 अक्टूबर को वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इलाज कराने के बाद बुधवार की शाम घर आए तो दरवाजे का ताला अंदर से बंद था। पीछे जाकर देखा तो लोहे की खिड़की कटी हुई थी। खिड़की के रास्ते बच्चे को अंदर भेजकर मुख्य दरवाजा खोलवाकर सभी घर में पहुंचे। अंदर का दृश्य देख परिवार सन्न रह गया। घर में रखी लोहे की अलमारी टूटी हुई थी। सारा सामान बिखरा हुआ था। गृहस्वामी के मुताबिक, आलमारी में रखे पत्नी और मां के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। मकान बनवाने के लिए 2.25 लाख रुपये रखे थे। वे भी चोरी हो गए। कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
कृषि यंत्र की दुकान से चार लाख रुपये चोरी
करमा। बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर स्थित कृषि यंत्र की दुकान से बुधवार की रात चोर चार लाख रुपये उठा ले गए। शटर का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर सुरेश द्विवेदी का आवास है। इसी में सामने के हिस्से में कृषि यंत्रों की दुकान है। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही कुत्ते भी पाले हुए हैं। इसके बावजूद चोर बुधवार की रात शटर का ताला तोड़कर काउंटर में रखे चार लाख रुपये व सीसी टीवी की डीवीआर उठाकर ले गए। परिजन जब सुबह उठे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, एसआई आशीष सिंह, राजेश सिंह ने छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कहा कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।