फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   RPF outpost in-charge threatened to be crushed to death

Sonebhadra News: आरपीएफ चौकी प्रभारी को वाहन से कुचलकर मारने की धमकी, केस दर्ज

Sat, 05 Aug 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
RPF outpost in-charge threatened to be crushed to death
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने रेलवे चौकी प्रभारी को सड़क दुर्घटना में कुचलकर मारने की धमकी देने के मामले में दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता राहुल यादव ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वे आरपीएफ आउट पोस्ट चुर्क में बतौर प्रभारी तैनात हैं। ब
विज्ञापन

ताया कि 28 अप्रैल से उन्हें एक ट्वीटर से उनके सीयूजी नंबर की भ्रामक लाइव लोकेशन ट्वीट की जा रही है। कई अन्य आपत्तिजनक ट्वीट भी किया जा रहा है। टोल प्लाजा से निकलते समय कार की फोटो, निजी मोबाइल नंबर की लाइव लोकेशन और उनके बच्चों के स्कूल के पते, उनके स्कूल आने-जाने का समय, कानपुर स्थित आवास की पूर्ण जानकारी आदि की जानकारी भी लगातार पोस्ट की जा रही है। इसके साथ ही व्यक्तिगत फोटो वायरल करने, फोटो को एडिट कर पुलिस की छवि को भी धूमिल करने के लिए धमकाया जा रहा है। उसे और उसके बच्चों को सड़क दुर्घटना में कुचलकर मारने की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed