फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roads in many areas submerged

कई इलाकों की सड़कें डूबीं

Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Roads in many areas submerged
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक रोड़ पर स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में भरा पानी।
किसानों के लिए इस दिनों आसमान से अमृत की वर्षा हो रही है। रविवार की रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी लगातार होती रही। दिन भर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कई जगह पानी भर गया। राबर्ट्सगंज नगर के कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं। इस बारिश से खुश किसानों ने खेतों में धान की नर्सरी डालने का काम तेज कर दिया है। 
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज में बढ़ौली चौराहे के पास सड़क पर पानी इकट्ठा हो गया। कई लोगों के घरों और दूकानों में पानी घुस गया। फ्लाईओवर के पास पुसौली गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर घुटने भर पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सदर कोतवाल एबरार अहमद बारिश में ही यहां पानी निकासी की व्यवस्था में जुटे रहे। नगर के मेन मार्केट की सड़क पूरी तरह से पानी में डूबी रही। यहां के कई क्षेत्रों में नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन


बारिश के पूर्व नगर पालिका की ओर से जल निकासी का कोई इंतजाम न किये जाने का खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कोन प्रतिनिधि के अनुसार लगातार बारिश से कोन- विण्ढमगंज मार्ग पर रोरवा पुल पर ऊपर से पानी बहने लगा है। कोन के भगड़ू घाटी स्थित पाण्डु नदी के पुल पर बाइक सवार पुल पार करते समय बाइक समेत नदी की तेज धारा में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी फेंककर युवक को बचा लिया लेकिन उसकी बाइक बह गई। झारखंड का रहने वाला युवक इतना सहम गया था कि वह बगैर नाम बताए ही घर लौट गया। पांडु नदी में ही बरवाखाड़ गांव निवासी रमाशंकर शर्मा की चार मवेशी बह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed