फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roadmap prepared to address the odor problem; joint committee to oversee implementation

Sonebhadra News: दुर्गंध की समस्या के समाधान के लिए बनी रुपरेखा, संयुक्त समिति करेगी निगरानी

Mon, 22 Jun 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roadmap prepared to address the odor problem; joint committee to oversee implementation
डाला नगर पंचायत कार्यालय में बैठक को संबा​धित करते विधायक भूपेश चौबे। स्रोत स्वयं
डाला। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध की समस्या के समाधान के लिए रविवार को डाला नगर पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर विधायक भूपेश चौबे ने की। इस दौरान नगरवासियों ने दो वर्षों से बनी समस्या के बारे में विस्तार से बताते हुए त्वरित समाधान की जरूरत बताई। लोगों ने कहा कि दुर्गंध के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। प्रदूषण विभाग के एसडीओ जेएन तिवारी की दलीलों पर लोगों ने नाराजगी जताई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में विधायक भूपेश चौबे ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। विधायक ने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में हर समस्या का समाधान संभव है। यदि अल्ट्राटेक प्रबंधन दुर्गंध रोकने में असमर्थ है तो कूड़ा-कचरा मंगाने और जलाने की प्रक्रिया बंद करनी होगी। बैठक में अल्ट्राटेक के एडमिन हेड पीयूष शुक्ला ने बताया कि दुर्गंध रोकने के लिए आधुनिक मशीनों और दवाओं के छिड़काव का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने समस्या के स्थाई समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में तीन बिंदुओं पर लिखित सहमति बनी। इसमें कंपनी द्वारा दुर्गंध रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना, कूड़ा लेकर आने वाली गाड़ियों को ओवरलोड न लाना और समस्या की निगरानी के लिए संयुक्त टीम का गठन करना शामिल है। टीम में नगर पंचायत, सभासद, नागरिक, पुलिस और राजस्व कर्मी शामिल रहेंगे। सहमति पत्र पर विधायक भूपेश चौबे, एसडीएम विवेक कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी, प्रदूषण विभाग के अधिकारी जेएन तिवारी और अल्ट्राटेक प्रबंधन के पीयूष शुक्ला सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed