फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road was uprooted in three years after its construction

बनने के बाद तीन साल में ही उखड़ गई सड़क

Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Road was uprooted in three years after its construction
कोन क्षेत्र के विण्ढमगंज रोड की क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/रामगढ़/कोन। जिले में कई क्षेत्रों में जर्जर सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। रामगढ़ से सिल्थम पटना मार्ग वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी थी। अब यह सड़क जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। कमोवेश यही हाल कोन- विंढमगंज मार्ग का है। कोन बाजार में सड़क खोदकर छोड़ी गई है लेकिन अब तक बनी नहीं है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक में रामगढ़ से सिल्थम संपर्क मार्ग का निर्माण वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क रोजगार योजना से हुआ था। यह सड़क निर्माण के दौरान ही उखड़नी शुरू हो गई थी। क्षेत्रीय लोगों ने निर्माण के समय ही घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर विरोध जताया था लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इसका नतीजा रहा कि महज तीन साल में ही सड़क जगह-जगह से गड्ढेे के रूप में तब्दील हो गई। अब तक इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है। क्षेत्र के प्रदीप सिंह, बुद्धिनारायण धांगर, निर्मल धांगर, राजू सिंह, राजेश जायसवाल समेत अन्य ग्रामीणों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है। उधर कोन क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से विगत ढाई वर्षों से निर्माणाधीन कोन-विंढमगंज मार्ग अब भी अधूरा है। इस पर राहगीरों को चलना दुश्वार हो गया है। कोन बस स्टैंड के पास सड़क पर गड्ढा होने से आए दिन राहगीर गिरकर घायल होते हैं। इसको लेकर कई बार क्षेत्रीय लोगों ने विरोध भी जताया लेकिन अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका। दुकानदारों का भी धूल के चलते रहना मुश्किल हो गया है। वर्षों इंतजार के बाद कोन विंढमगंज जर्जर मार्ग का चौड़ीकरण करते हुए नए सिरे से बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मार्च 2018 से ही जिसकी अनुमानित लागत 10 करोड़ आठ लाख 26 हजार से निर्माण कार्य शुरू हुआ। काम लगते ही ग्रामीणों में काफी उत्साह रहा लेकिन काम शुरू हुए ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण अधूरी पड़ी है। यही नहीं बस स्टैंड कोन के पुरानी सड़क को खोदकर सोलिंग डालकर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा सड़क के दोनों पटरियों के किनारे नाली बनवाने के लिए गड्ढा खोदकर दो वर्षों से छोड़ दिया गया है जिसमें पानी भरकर बजबजा रहा है। इससे सोलिंग व गड्ढा युक्त सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने सड़क के निर्माण की मांग की है। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रप्रकाश ने बताया कि जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई गई है। जहां कहीं अभी भी सड़कें खराब हैं, उनका सर्वे कराकर स्टीमेट शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed