सोनभद्र: अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र जिले में बीती रात दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले में बीती रात दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना बीजपुर-रेनुकूट मुख्य मार्ग की है। मध्य प्रदेश के गहिलगढ़ निवासी सुरेश कुमार शाह (31) अपने साथी मिथिलेश कुमार प्रजापति के साथ बाइक से चेतवा के पास शादी समारोह में शामिल होने आया था।
रात में दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बीजपुर-रेनुकूट मार्ग पर नेमना जंगल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को रिहंद स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। मिथिलेश प्रजापति का उपचार चल रहा है। उधर मौत की खबर पाकर मृतक और घायल के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मालो घाट स्थित टोल प्लाजा के समीप शनिवा रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाला चौकी प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर के मुताबिक बाइक सवार मिर्जापुर के तुर्रा वीआईपी कॉलोनी निवासी श्याम ऊर्फ छोटू (21) व विंध्यनगर के सेक्टर चार नवजीवन बिहार निवासी अनिल कुमार केवट (30) विंध्यनगर जा रहे थे। चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट टोल प्लाजा के क्रॉसिंग के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी लेन में जाकर गिरे। मौके से गुजर रहे लोग उनके पास पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही बाइक पर पीछे बैठे घायल श्याम की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अनिल की हेलमेट लगाने की वजह से जान बच गई। उसका उपचार जारी है।