फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   RO plant could not be started due to negligence of the corporation

Sonebhadra News: निगम की लापरवाही से शुरू नहीं हो पाया आरओ प्लांट

Tue, 24 Jun 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
RO plant could not be started due to negligence of the corporation
स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के खाड़पाथर में हिंडाल्को की ओर से संचालित दो आरओ प्लांट का संचालन शुरू हो गया है। एक आरओ प्लांट का संचालन बिजली निगम की लापरवाही से शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि हिंडाल्को की ओर से खाड़पाथर में तीन आरओ प्लांट का संचालन किया जाता है। इसमें दो आरओ प्लांट का संचालन मामूली खराबी से दो दिनों से बंद था। इसे रविवार की शाम को ठीक करके दोनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं तीसरे आरओ प्लांट का संचालन बिजली निगम की लापरवाही से नहीं शुरू हो सका है। इस संबंध में आरओ प्लांट ऑपरेटर का कहना है कि बिजली निगम के लोगों को प्लांट में बिजली की खराबी से संबंधित जानकारी दे दी गई है। इसके बावजूद विभाग के कर्मी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्लांट का संचालन बंद पड़ा हुआ है। सोनांचल इंटर कॉलेज के पास स्थित इस आरओ प्लांट का संचालन बंद होने से लोगों को बरसात के मौसम में दूषित पेयजल का सेवन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल इसकी खामी दूर करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed