फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rice mill operating without certificate

बगैर प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे राइस मिल

Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rice mill operating without certificate
सोनभद्र। जिले में प्रदूषण फैलाने वाले कई राइस मिलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रदूषण विभाग के बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए करीब 20 राइस मिल संचालित हो रही है। राइस मिलों से निकलने वाले प्रदूषण से लोगों को दामा समेत अन्य बीमारी हो रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बगैर एनओसी के मिलों को संचालित करने वाले संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज, ओबरा, दुद्दी और घोरावल तहसील क्षेत्र में 30 से अधिक राइस मिल संचालित हो रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दफ़तर में 27 राइस मिलों का ही रिकार्ड उपलब्ध है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार पंजीकृत राइस मिलों में से सिर्फ सात राइस मिल संचालकों को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है। शेष राइस मिले नियमों को ताख पर रखकर संचालित किए जा रहे है। मामला संज्ञान में आने पर विभाग की ओर से संबंधितों मिलं संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी टीएन सिंह ने बताया कि विभाग से बिना एनओसी लिए कई मिलों केे संचालित होने का मामला संज्ञान में आया है बिना एनओसी के संचालित होने वाले राइस मिलों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि संतोष जनक जवाब न देने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed