फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Revision of voter list for civic elections will start from October 5

पांच अक्तूबर से शुरू होगा निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण

Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Revision of voter list for civic elections will start from October 5
नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का अभियान पांच अक्तूबर से शुरू होगा। शुक्रवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभियान में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि पांच से 20 अक्तूबर तक डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची में लोगों के नाम दर्ज कराने, संशोधन व विलोपन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों के नाम को मतदाता सूची में दर्ज करेंगे। राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी बूथ लेबल पर अपने-अपने एजेंट लगा दें, जिससे मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के कार्य में तेजी आए।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम-सीओ से कहा कि वह अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील होकर बूथों का निरीक्षण अवश्य कर लें। एक जनवरी को पात्रता उम्र पूर्ण करने वाले लोगों का नाम भी मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा। बैठक में डीएम ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के मतदाताओं के लिए मतदान स्थल उसी वार्ड में रखा जाए। एक मतदान स्थल पर एक ही वार्ड के मतदाता रखे जाएं। किसी भी दशा में एक मतदान स्थल पर दो वार्डों के मतदाता न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी ध्यान रखा जाए कि एक मकान व एक ही परिवार के सभी मतदाताओं के नाम एक ही मतदान स्थल पर रहें ताकि उन्हें वोट देने में सहूलियत रहे। प्रत्येक मतदान स्थल पर अधिकतम संख्या 1200 मतदाता रखे जाएंगे। भौगोलिक संरचना के दृष्टिगत विशेष परिस्थिति में किसी मतदान स्थल पर अधिकतम 100 मतदाता कम या ज्यादा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed