फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Revenue department team reached Baghmandwa in case of heavy blasting in the mountain, investigation

Sonebhadra News: पहाड़ में हैवी ब्लास्टिंग के मामले में राजस्व विभाग की टीम ने बघमंदवा पहुंची, की जांच

Sun, 30 Jun 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Revenue department team reached Baghmandwa in case of heavy blasting in the mountain, investigation
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवढ़ी ग्राम पंचायत के बघमंदवा में लीज पर ली गई पहाड़ियों में हो रही हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीण भयभीत हैं। पिछले दिनों ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। शिकायत पर शनिवार को निरीक्षण के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बस्ती के बीच स्थित तीन पहाड़ियों को खनन के लिए लीज पर लिया गया है। जब भी पहाड़ियों में ब्लास्टिंग कराया जाता है तो पत्थर छिंटककर घरों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। पिछले दिनों तहसील में प्रार्थना पत्र देकर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। राजस्व टीम ने ग्रामीणों को बताया कि तत्काल रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा, ताकि आप लोग सुरक्षित रह सकें। इस मौके पर कानूनगो कृष्ण श्रीवास्तव, लेखपाल विनोद सिंह, धीरज पटेल, राम लखन, प्रभात पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed