फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Residents protested demanding water supply

जलापूर्ति की मांग को लेकर रहवासियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Oct 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Residents protested demanding water supply
गजराज नगर स्थित आवास विकास कॉलोनी में पेयजल की भारी किल्लत से नाराज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। रहवासी सीके तिवारी, अभिषेक प्रजापति ने बताया कि पूरे आवास विकास कॉलोनी में पेयजल की कमी है। यहां 500 फीट नीचे तक बोर कराने के बावजूद पानी न निकलने से लोगों में निराशा है। जल निगम के अधिकारियों से बार बार पानी की मांग करने पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही जल निगम पानी की समस्या का समाधान नहीं किया तो हम सभी लोग मिलकर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र देव पांडेय, विनय पांडेय, शुभम मिश्र, गुड्डू पांडेय, एडवोकेट वेद प्रकाश, विजेंद्र पटेल, आशुतोष, सुरेंद्र शाहू, गुड्डू खान, सलीम अली, आशा देवी, गुलाब, सौकत अली, दीपक गुप्ता, ओम प्रकाश प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed