फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Report sought for landowners

चारागाह की जमीन कब्जा करने वालों की मांगी रिपोर्ट

Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Report sought for landowners
सोनभद्र। प्रशासन के सख्त चेतावनी देने के बाद भी सदर तहसील केभवानीपुर गांव में कईयों ने दोबारा चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम यमुना धर चौहान ने क्षेत्रीय कानूनगो एवं लेखपाल से अतिक्रमणकारियों से रिपोर्ट मांगी है, ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकें।
विज्ञापन

बतादें कि भवानीपुर गांव में करीब 108 बीघा चारागाह की जमीन राजस्व अभिलेख में दर्ज है। तीन दर्जन से अधिक लोगों ने लगभग 40 बीघा जमीन पर मकान बनाकर और खेतीबारी कर कब्जा कर रखा है। मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन से नियम विरूद्घ जिन लोगों का पट्ट हुआ था उनका निरस्त कर दिया है। पिछले वर्ष तहसील प्रशासन ने जिन लोगों का पट्टा कनिरस्त हुआ था उन लोगों की चंगुल से जमीन मुक्त कराते हुए पत्थरगड्डी कराया था। साथ ही सभी को चारागाह की जमीन पर दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन

लेकिन कुछ दिन पूर्व भवानीपुर के कई ग्रामीणों ने डीएम को पत्रक सौंप कर अवगत कराया कि फिर से कइयों ने चारागाह की जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम को सरकारी भूमि खाली कराने का निर्देश दिया। नौ जुलाई को एसडीएम और तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों ने जिन स्थानों से पत्थरों को उखाड़े थे वहीं पर गड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी देने के बाद भी फिर से कुछ लोगों द्वारा चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की तैयारी की जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर तहसील प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मूड बना लिया है उपजिलाधिकारी यमुना धर चौहान ने कहा कि पट्टा निरस्त होने के बाद भी अवैध ढंग से चारागाह की जमीन पर कब्जा की कोशिश करने वालों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed