फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Repeated Panch Pran, remembered the glorious moment

Sonebhadra News: दोहराया पंच प्रण, याद किया गौरवशाली क्षण

Wed, 09 Aug 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Repeated Panch Pran, remembered the glorious moment
सोनभद्र। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने पंच प्रण की शपथ ली और अपने गांव की मिट्टी को अमृत कलश में संग्रहित किया। इस दौरान जगह-जगह शिलाफलकम का अनावरण भी हुआ, जिस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते शब्द अंकित थे।
विज्ञापन

जिला, तहसील, निकाय और ग्राम स्तर पर हुए कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पंच प्रण दिलाते हुए आजादी के गौरव क्षण को याद किया गया। उसे अक्षुण्य बनाने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पंच प्रण की शपथ ली। सदर तहसील अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उरमौरा में बच्चों को शपथ दिलाई गई। बच्चों से अमृत कलश में मिट्टी डलवाया गया। चुर्क नगर पंचायत में टेंपो स्टैंड के पास शिलाफलकम का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी ने किया। इसके बाद सामूहिक सेल्फी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ईओ अमित कुमार सरोज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दीपचंद महतो, सभासद सूरज चंद्रवंशी, हिमांशु खत्री, विशाल सिंह, आरती देवी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। दुद्धी: चेयरमैन कमलेश मोहन व ईओ रामसमुख ने संयुक्त रूप से शिलाफलकम का अनावरण कर मेरी माटी, मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी से एक-एक मुट्ठी मिट्टी अमृत कलश में एकत्र की गई। चेयरमैन ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव ने हमें एक नये भारत का दर्शन कराया है। इस मौके पर आलोक कुमार, सभासद राकेश आजाद, धीरज जायसवाल, निरंजन कुमार, आमेश अग्रहरि, शाहिद, आनंद आदि उपस्थित रहे।
वीरों को नमन कर लिए पंच प्रण
ओबरा/चोपन। नगर पंचायत की ओर से बिल्ली पोखरा वार्ड-18 महाराणा प्रताप नगर में शीलाफलकम का लोकार्पण किया गया। नपं अध्यक्ष चांदनी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत वीरों को नमन किया। अमृत काल के पंच प्रण से सभी वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं कार्यालय के कर्मचारी प्रतिज्ञाबद्ध हुए। इस मौके पर धीरेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, उमेश सिंह पटेल, रामयश पांडेय, रमेश वर्मा, सुशील यादव, सुधांशु मिश्रा, राजेश आदि रहे। वहीं चोपन में सोन नदी के तट पर शीलाफलकम का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने किया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय, दयाशंकर निषाद, संतोष साहनी, विकास चौबे, राजेश अग्रहरी, घनश्याम चौधरी, धर्मेंद्र जायसवाल, फूलचंद चौधरी, दिनेश आदि मौजूद रहे।

हाथों में दीया लेकर ली शपथ
अनपरा। शिवमंदिर रेणुसागर प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार ने शिलाफलकम का लोकार्पण किया। सभी ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ ली। चेयरमैन ने भारत के गौरवशाली इतिहास की विस्तार से चर्चा की। इस दौरान ईओ ऋचा यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि स्वतंत्र बैसवार, लिपिक गणेश तिवारी, पंकज मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed