फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Renukoot's team first in Taekwondo Championship

Sonebhadra News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रेणुकूट की टीम प्रथम

Tue, 16 May 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Renukoot's team first in Taekwondo Championship
रेणुकूट। सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से हिंडाल्को कल्याण मंडपम में 15वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। मार्शल आर्ट्स का हैरतअंगेज प्रदर्शन देख लोग रोमांचित हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप मेजबान रेणुकूट के नाम रही। रेणुकूट के खिलाड़ियों ने कुल 273 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 113 अंकों के साथ ओबरा की टीम व 85 अंकों के साथ सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हिंडाल्को एल्युमिना प्लांट हेड एनएन राय ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष आदित्य पांडेय, लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट के पूर्व अध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव, संजय रूंथला व संत एबीआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मुकेश सिंह आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में रेणुकूट से अनवी शर्मा, वंशिका आनंद, प्रिया सिंह राठौर, जया श्री सिंह, काशवी सिंह, संस्कृति ठाकुर, अनुष्का गुप्ता, प्रतिभा मिश्रा, वर्तिका सिंह, सौम्यक सिंह, अंशिका त्रिपाठी एवं पलक मिश्रा व देवांश सिंह चौहान, गोविंद चौरसिया, आशुतोष कुमार सिंह, आर्यन नाविक, सुचित्य भारद्वाज, सिद्धांत सिंह, विराज सिंह, अंकित कुशवाहा, आदर्श त्रिपाठी, ऋतिक कुमार, इशित सिंह को स्वर्ण पदक पदक जीता। कार्यक्रम के अंत में संस्था उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सचिव संतोष कुमार यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed