फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Removed Immunization Officer Dr. Ramkunwar, salary withheld

हटाए गए प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर, वेतन रोका

Mon, 17 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Removed Immunization Officer Dr. Ramkunwar, salary withheld
एक वर्ष बाद भी टीकाकरण की शत-प्रतिशत प्रगति न होना प्रतिरक्षण अधिकारी को भारी पड़ी है। समीक्षा के बाद उन्हें इस दायित्व से मुक्त करते हुए वेतन रोक दिया गया है। उनकी जगह दुद्धी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विभाग में कई अन्य फेरबदल भी किए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने आए नोडल अधिकारी जुहेर बिन सगीर ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा में कई खामियां पाई थी। बार-बार हिदायतों के बावजूद टीकाकरण में सुधार नहीं हो रहा था, अलबत्ता प्रतिरक्षण अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश दिया था। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि डिप्टी सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर को खामियों के बाद कोविड-19 टीकाकरण के नोडल का दायित्व लेते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनकी जगह सीएचसी दुद्धी के अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल को जिम्मेदारी दी गई है। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण में अपेक्षित सुधार न होने के कारण सीएचसी बभनी के अधीक्षक का प्रभार म्योरपुर में तैनात डॉ. दिनेश चतुर्वेदी को दिया गया है। वहीं बभनी की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे चोपन अधीक्षक को इस दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed