{"_id":"577e9a474f1c1bd7497fafa9","slug":"recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 खनन पट्टाधारकों के 2.40 करोड़ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 खनन पट्टाधारकों के 2.40 करोड़ जब्त
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न हिस्सों में बिना पर्यावरण विभाग की अनुमति के बालू और पत्थर खनन करने वाले 11 पट्टाधारकों की 2.40 करोड़ से अधिक की जमानत राशि कलेक्टर ने जब्त कर ली है। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। जिले के विभिन्न हिस्सों में बालू निकासी और पत्थर खनन का ठेका (पट्टा) बोली के आधार पर दिया गया था। शर्तों के मुताबिक खनन से पूर्व सभी को पर्यावरण विभाग की स्वीकृति लेनी थी, लेकिन ठेकेदारों ने बिना स्वीकृति लिए ही बालू और पत्थर खनन शुरू कर दिया।
शिकायत के बाद डीएम ने जांच कराई। खनिज विभाग ने डीएम को रिपोर्ट पेश की, जिसमें नियमों को दरकिनार कर खनन की बात उजागर हुई। इस पर डीएम शशांक मिश्रा ने बालू खनन से जुड़े दस और पत्थर खनन से जुड़े एक खदान संचालक की दो करोड़ 40 लाख 22 हजार की जमानत राशि जब्त कर ली। अभी कई और पत्थर खदान संचालकों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।
उधर, उप संचालक (खनिज) प्रकाश पंद्रे का कहना था कि बिना पर्यावरण विभाग की स्वीकृति के हो रहे खनन को गंभीरता से लिया गया है। डीएम के निर्देश पर दस बालू और एक पत्थर खदान संचालक की जमानत राशि जब्त करने के साथ ही खदानों को बंद करा दिया गया है।