{"_id":"f78aedbeb1b05a5271c16f5015e10f5e","slug":"ravi-chaudhary-talent-show-in-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में रवि चौधरी ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में रवि चौधरी ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में चल रही टी-20 मास्टर ब्लास्टर दी लिजेंड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में अनपरा के रवि चौधरी को मैन आफ द सीरीज का खिताब मिला है। गुरुवार को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में रवि को तीन मैचों में 188 रन बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। एक मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेल मैन आफ द मैच का खिताब हासिल किया था।
अनपरा निवासी रवि चौधरी मुंबई में दो सालों से अंजुमन-ए-इस्लाम क्रिकेट स्कूल में खेल रहा है। उन्हें मुंबई में संपन्न हुई मास्टर ब्लास्टर दी लिजेंड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मथुरा क्रिकेट क्लब से खेलने का मौका मिला। रवि ने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ 23 रन और दूसरे मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ 54 गेंदों पर शानदार 102 रनों की नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ दी मैच बने। सेमी फाइनल में 47 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, हालांकि यहां उनकी टीम हार गई। फिर भी उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले के बाद उन्हें मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब दिया गया।