फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rape of married woman, case filed on court order

विवाहिता से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Dec 2021 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Rape of married woman, case filed on court order
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने घर के बाहर मोबाइल से बात कर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना छह माह पुरानी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि 23 जुलाई की रात 11 बजे उसके परिवार के सदस्य भोजन कर सो रहे थे। वह अपने पति का मोबाइल लेकर घर से बाहर किसी से बात कर रही थी। उसी वक्त गांव का एक युवक आया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले संजय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। रविवार को भी पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed