फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rape case against former MLA son in sonbhadra called victim phone brother said allegation is false

UP : पूर्व विधायक हरिराम के बेटे पर दुष्कर्म का केस, पीड़िता को फोन करके बुलाया फिर...; भाई बोला- झूठा है आरोप

Fri, 29 Nov 2024 11:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 11:12 PM IST
सार

Sonbhadra News : सोनभद्र के कोतवाली में पीड़िता की मां ने मामला दर्ज कराया है। वहीं, पूर्व विधायक के दूसरे बेटे ने इस आरोप को निराधार और झूठा बताया है। पीड़िता के अनुसार, हरिराम के बेटे मंगलम के बारे में कहा कि उसने बीते 16 नवंबर को फोन करके मुझे शिवाजी तालाब के पास बुलाया था।

विज्ञापन
Rape case against former MLA son in sonbhadra called victim phone brother said allegation is false
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपना दल-एस के पूर्व विधायक हरिराम चेरो के पुत्र पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए पूर्व विधायक के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 16 नवंबर की है। दूसरी ओर, पूर्व विधायक के दूसरे पुत्र ने अपने बड़े भाई के साथ मारपीट करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और गायब करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने आरोप लगाने वाली युवती, उसके भाई व मां पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन




हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव निवासी हरिराम चेरो वर्ष 2017 से 2022 तक अपना दल-एस से विधायक रहे। उनके पुत्र मंगलम चेरो पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर में युवती ने बताया कि 16 नवंबर को मंगलम चेरो ने उसे फोन कर दुद्धी बुलाया। यहां शिवाजी तालाब के पास एक मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बाद में शादी करने की बात कही, लेकिन जब उसने पूर्व में शादी के लिए किए गए वादे का जिक्र किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वहां से वह भागी और अपने परिजनों को सूचना दी। घरवालों के आने पर मंगलम धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती ने खुद की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मंगलम चेरो के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, पूर्व विधायक के छोटे पुत्र यतेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 नवंबर को उसका भाई बकाया पैसा लेने दुद्धी के शिवाजी तालाब के पास गया था। इसी दौरान वहां आई युवती पुरानी रंजिश में मंगलम से विवाद करने लगी।

कुछ ही देर में युवती का भाई व मां भी आ गई। तीनों ने मंगलम के साथ मारपीट की और सामान छीन लिया। घटना के बाद से ही मंगलम का पता नहीं है और फोन नंबर भी बंद है। अनहोनी की आशंका है। बताया कि मंगलम की शादी तय हो चुकी है। 12 नवंबर को सगाई भी थी। इसी के बाद से पैसे ऐंठने के मकसद से युवती ने पुरानी रंजिश में ऐसी घटना कराई।

पूर्व में भी वह झूठा मुकदमा दर्ज करा चुकी है। इस तहरीर पर भी पुलिस ने युवती, उसके भाई व मां के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed