फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ramlila to begin in Leelasi on October 9.

Sonebhadra News: लीलासी में 9 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

Sun, 06 Sep 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ramlila to begin in Leelasi on October 9.
म्योरपुर। माहोचट्टान लिलासी कला झरईलटोला में श्री रामलीला समिति की बैठक रविवार को हुई। इसमें रामलीला एवं दुर्गा पूजा कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सनातन जनभावना समिति के बैनर तले रामलीला एवं दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। समिति के मुताबिक रामलीला की शुरुआत 9 अक्तूबर से होगी, जो 21 अक्तूबर तक चलेगी। वहीं दुर्गा पूजा कार्यक्रम 17 से 20 अक्तूबर तक होगा। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम का संचालन पूर्व में गठित उप-समिति के माध्यम से ही किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद कन्नौजिया, उपाध्यक्ष रामबली प्रसाद, महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, प्रबंधक गोकुल प्रसाद, कोषाध्यक्ष डॉ. राजू कुमार गुप्ता, महासचिव कर्मदेव प्रसाद गुप्ता, सचिव परमानंद, उप सचिव अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री उपेन्द्र कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार गुप्ता, पात्र संयोजक सोहर लाल गुप्ता, निर्देशक रघुवर दयाल तथा उप निर्देशक संदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक में संरक्षक मंडल, कार्यकारिणी, कारवाही समिति, चंदा समिति एवं सचिवालय विभाग के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों और रामलीला प्रेमियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद, बंधन गौड़, रामजीत टेकाम, प्रेमलाल सिंह गौड़, शिव मूरत सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, रामनरेश जायसवाल, जगन्नाथ सिंह, विजय सिंह गौड़, रामलोचन गुरुजी, दयाशंकर, मथुरा प्रसाद, राजेश्वर, कामेश्वर प्रसाद, विश्वनाथ कनौजिया, सुरेश प्रसाद, लालमन, सत्यदेव प्रसाद, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed