फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No home delivery if you want a cylinder, come and get it yourself...

Sonebhadra News: होम डिलीवरी नहीं, सिलिंडर लेना है तो खुद आओ...

Sun, 06 Sep 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
No home delivery if you want a cylinder, come and get it yourself...
रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ​स्थित एक बगीचे में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी कतार। संवाद
सोनभद्र। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत खत्म हो चुकी है। आपूर्ति पूर्व की तरह सुचारु होने के बाद भी रॉबर्ट्सगंज में उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर पाना अब भी आसान नहीं है। गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के गोदाम तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। सिलिंडर लेने के लिए नगर से दो किमी दूर एक बगीचे में खुले आसमान के नीचे कतार लगानी पड़ रही है। बारिश के बीच भी उपभोक्ता घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। पूरा दाम देने के बाद भी होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ताओं में असंतोष है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी की ओर से घर तक सिलिंडर पहुंचाने के बजाय दूर एक बगीचे में सिलिंडर वितरण किया जा रहा है। नगर से बगीचे तक आने-जाने के लिए ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है, जिससे सिलिंडर की कीमत के अलावा आने-जाने का खर्च भी बढ़ जाता है। कई उपभोक्ता सुबह से कतार में खड़े रहने के बाद भी वितरण व्यवस्था को लेकर असमंजस में रहते हैं। बारिश के दौरान छोटे-छोटे बच्चों को भी गैस सिलिंडर के साथ घंटों कतार में खड़ा देखा जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि खुले स्थान पर सिलिंडर वितरण के दौरान न तो पर्याप्त छाया की व्यवस्था है और न ही बारिश से बचने का इंतजाम। ऐसे में उन्हें मौसम की मार झेलते हुए सिलिंडर लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक गैस एजेंसी के कर्मचारियों से होम डिलीवरी और वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी मांगने पर स्पष्ट जवाब नहीं मिलता। कई लोग बगीचे तक पहुंचने के बाद जानकारी के अभाव में वापस लौट जाते हैं। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed