फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kon Block tops for the fourth consecutive month; Chopan secures second place

Sonebhadra News: कोन ब्लॉक चौथे महीने भी अव्वल, चोपन को दूसरा स्थान

Sun, 06 Sep 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kon Block tops for the fourth consecutive month; Chopan secures second place
कोन। जिला कार्ययोजना प्रगति निगरानी (डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान) डैशबोर्ड की अप्रैल से अगस्त 2026 तक की रिपोर्ट में कोन विकास खंड ने लगातार चौथे महीने भी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अगस्त में कोन ब्लॉक ने 77.58 अंक अर्जित कर शीर्ष रैंक बरकरार रखी। दूसरे स्थान पर चोपन तो तीसरे स्थान चतरा ने हासिल किया। इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि यह सफलता कोन ब्लॉक के सभी शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, संकुल शिक्षकों, एआरपी और शिक्षा विभाग के समस्त कार्मिकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया, जिसके कारण कोन ब्लॉक लगातार चार माह से जिले में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने भी कोन ब्लॉक की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed