फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rally taken out to connect people with tricolor campaign

तिरंगा अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए निकाली गई रैली

Fri, 05 Aug 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out to connect people with tricolor campaign
राबर्ट्सगंज में तिरंगा जुलूस निकालते मेडिकल कारोबारी। - फोटो : SONBHADRA
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को इस अभियान की महत्ता समझाते हुए अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में औषधि निरीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने रैली निकाली। संकल्प लिया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत वह अपने दुकान और घरों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराएंगे। अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला, महामंत्री जयशंकर सिंह, बृजेश पांडेय, नवीन थरड, रमेश केडिया, पंकज कनौडिया, महेश सिंह, रमाकांत शुक्ला, बृजमोहन चौबे, रंजन, औषधि विभाग के लिपिक सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रेणुकूट: खाड़पाथर स्थित बाबूराम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा जागरुकता रैली निकाली। नगर स्थित जामा मस्जिद से मुर्धवा तक निकाली गई रैली में शामिल विद्यार्थियों ने आजादी के महानायकों के सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत बनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। शुभारंभ प्रबंधक बलवंत सिंह और प्राचार्य डॉ. जॉली अंबष्ठ ने किया। संयोजक प्राध्यापक मुन्नालाल के नेतृत्व में डॉ. विजय सिंह, डॉ. आरती श्रीवास्तव, संतोष कुमार, रंजीत कुमार, सुनील, भरत, रवि सिंह आदि ने रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी: भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव के निर्देशन में रैली निकाली गई। संयोजक आरजू सिंह और सहसंयोजक डॉ. बृजेश कुमार यादव के संयोजन में रैली महाविद्यालय के मुख्य द्वार से होते हुई दुद्धी नगर और मल्देवा ग्राम में पहुंची। प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम, डॉ. विवेकानंद, डॉ सचिन विश्वकर्मा, डॉ. अंकिता चंद्रा, उमेश कुमार गुप्त, मु. दाऊद, अंगद, वंशीधर, नंद बिहारी सिंह, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed