सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हाथरस पुलिस की ओर से लाठीचार्ज करने के विरोध में सोमवार को राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में रालोद नेताओं ने हाथरस के जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने और मामले का सुप्रीम कोर्ट के अवकाश प्राप्त जज के देख रेख में जांच कराकर संबंधितों के विरुद्घ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। हाथरस में पुलिस दमन रोकने और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से पूरे प्रदेश के लोगों में भय एवं आक्रोश का माहौल है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, दुष्कर्म, हत्या और गुंडागर्दी के मामले बढ़ गए है। विरोध में आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लादकर उनकी आवाज दबाने का का किया जा रहा है। हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जाने पर लाठीचार्ज करना यह लोकतंत्र के मूल भावना के विरुद्घ है। सभी ने दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुतला फूंकने वालों में संतोष सिंह, रामभरोसे सिंह, फते मुहम्मद, प्रदीप चौहान, अर्जुन चौहान, वंदना, देविया, गुड्डू, कैलाश, श्यामपति, जयप्रकाश मौर्य, गोरेलाल बिंद, बलिराम शामिल रहे।