फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rakesh Kumar got the responsibility of District President

Sonebhadra News: राकेश कुमार को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Wed, 21 Dec 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Kumar got the responsibility of District President
घोरावल। घोरावल नगर के राकेश कुमार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन का मंगलवार को मिर्जापुर में आयोजन किया गया ।मुख्य अतिथि व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं संगठन के प्रदेश महासचिव बृजेश शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए घोरावल नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार को जनपद सोनभद्र का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राकेश को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राबर्ट्सगंज के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, घोरावल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व अध्यक्ष घनश्यामदास केडिया, पूर्व महामंत्री अमरेश चंद्र, घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार पांडेय, नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद जगदंबा प्रसाद ने स्वागत करते हुए संगठन में मजबूती मिलने की आशा व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed