{"_id":"6793d6d13f870fa4dc0ad2c0","slug":"rakesh-becomes-secretary-of-duddhi-bar-wins-by-15-votes-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-123528-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: राकेश बने दुद्धी बार के सचिव, 15 मतों से मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: राकेश बने दुद्धी बार के सचिव, 15 मतों से मिली जीत
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को सचिव पद के लिए मतदान हुआ। सीधी लड़ाई में राकेश कुमार ने 15 मतों के अंतर से दिनेश कुमार को हराया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि कुल 218 सदस्य संख्या वाले इस बार के सचिव पद पर चुनाव में 152 लोगों ने मतदान किया। इसमें 77 मत राकेश कुमार को और दिनेश कुमार को 62 मत मिले। 13 मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार 15 मतों से राकेश कुमार विजेता रहे। इससे पहले अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन बिहारी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद के लिए दुबेश प्रकाश व रामसागर निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष दो वर्ष से ऊपर दो पद के लिए कृष्णानंद तिवारी व प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश रंजन जौहरी, सहसचिव पुस्तकालय में बैजनाथ यादव, सहसचिव प्रशासन में पीयूष कुमार चुने गए। सह सचिव प्रकाशन में एमजे अहमद एवं सदस्य गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर के छह पदों के लिए सन्नो बानो व मनोज कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।