फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajdhani will pass through Chopan and Renukoot railway stations

चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी राजधानी

Thu, 25 Nov 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Rajdhani will pass through Chopan and Renukoot railway stations
रेल मंत्रालय ने रांची से नई दिल्ली तक चलने वाली 12453 अप और 12454 डाउन राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन चुनार-चोपन रूट से चलाने का निर्णय लिया है। इस सिलसिले में रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने बुधवार को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार 27 नवंबर को नई दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस चलेगी। जिले में इसका ठहराव चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर होगा। इससे जिले के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के जोनल सदस्य एसके गौतम ने बताया कि रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा की तरफ से जारी पत्र के अनुसार 27 नवंबर को नई दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस चलेगी। राजधानी का पहला ठहराव कानपुर और दूसरा ठहराव प्रयागराज में होगा। इसके बाद जिले के चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी। यहां से गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह (ऑपरेशनल स्टॉपेज) स्टेशनों पर ठहराव के साथ टोरी-लोहरदगा होते हुए रांची पहुंचेगी। इसी तरह 28 नवंबर को दिन रविवार को रांची से यह ट्रेन इसी तरह खुलेगी और लोहरगा-टोरी के रास्ते रेणुकूट-चोपन-चुनार होते हुए नई दिल्ली वापस जाएगी। बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी 27 नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस ट्रेन का ठहराव होने से जिले के रेल यात्रियों, एनटीपीसी, एनसीएल, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अनपरा, लैंको पावर अनपरा, हिंडाल्को इंडस्ट्री और इस क्षेत्र में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकारों के सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक बड़ी रेल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

जोनल बैठक में उठाया था मुद्दा
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के जोनल सदस्य एसके गौतम ने बताया कि 15 नवंबर को प्रयागराज में रेलवे की जोनल बैठक में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया गया था। राजधानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू न होने के पीछे उत्तर मध्य रेलवे को दोषी ठहराया था। बताया कि उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से चोपन-चुनार रेलखंड पर चल रहे आधारभूत संरचना कार्यों के चलते इस एक्सप्रेस का संचालन नहीं हो सका था जबकि इस ट्रेन को 11 नवंबर को ही रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड से हुए संचालन के साथ ही चोपन-चुनार होकर चलाया जाना था। इससे पहले यह ट्रेन मूरी-बरकाकाना- डाल्टनगंज- गढ़वा रोड- डेहरीआनसोन- पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशनों से होकर चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed