{"_id":"66748469c753abb14a0d5416","slug":"rain-gave-relief-from-heat-temperature-dropped-by-two-degrees-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-114497-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, दो डिग्री लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, दो डिग्री लुढ़का तापमान
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को दिन में तल्ख किरणों से लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम को धूलभरी आंधी के बाद गरज चमक के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस से लोगों को राहत मिली। तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
जिले में दो दिन से तापमान में गिरावट जारी है। बुधवार की शाम से मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है। रात में तेज आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों का हाल बेहाल रहा।
उमस से भी लोग परेशान रहे। शाम करीब चार बजे मौसम में फिर परिवर्तन हुआ और आसमान में बादल छा गए। मंद-मंद ठंड हवा चलने लगी। शाम करीब सवा पांच बजे बारिश शुरू हुई। तेज गरज चमक के साथ कहीं तेज तो कभी धीमी बारिश होती रहीं। शाम साढ़े छह बजे के बाद तक आसमान में काले बादल छाए रहे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ मौसम में नरमी के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था।
इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना रहा। इससे उमस से लोगों को राहत मिली। यदि अच्छी बारिश होती है तो धान की नर्सरी किसान डाल सकेंगे।