फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Railway goods warehouse will be built near Sonbhadra station, three lines will be laid

Sonebhadra News: सोनभद्र स्टेशन के पास बनेगा रेलवे का माल गोदाम, बिछेंगी तीन लाइनें

Thu, 08 May 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Railway goods warehouse will be built near Sonbhadra station, three lines will be laid
सोनभद्र। रेलवे की ओर से अमृत भारत स्टेशन सोनभद्र के समीप (पीथा में) जल्द ही माल गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण के लिए रेलवे की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। माल गोदाम के लिए पेड़ों की कटाई हो रही है। रेलवे दोहरीकरण के साथ ही माल गोदाम के लिए अलग से तीन रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। इससे माल गोदाम तक ट्रेनें आ जा सकेेंगी। इसके बनने से सामान सुरक्षित रखे जा सकेंगे। माल गोदाम बनने से रैक उतारने और रैक लादने में काफी सहूलियत होगी। नो एंट्री का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

अभी सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रैक लादने तथा उतारने के लिए प्लेटफाॅर्म नंबर दो की लाइन का इस्तेमाल किया जाता है। इस दौरान यह लाइन बाधित रहती है। इस कारण दूसरी लाइन से ही मालगाड़ी या ट्रेनों को गुजारा जाता है। प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर सामान ढकने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में बारिश होने अनाज व अन्य सामान खराब होने की आशंका रहती है। दूसरी तरफ सरकारी अनाज को छोड़कर अन्य प्राइवेट पार्टी के सामान की ढुलाई केे लिए रॉबर्ट्सगंज नगर में नो एंट्री खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सरकारी काम में लगे ट्रकों को अनुमति दे दी जाती है, जिससे कि अनाज व सामान सुरक्षित लाया और ले जाया जा सकता है। लेकिन प्राइवेट पार्टियों के सीमेंट, सरिया समेत अन्य सामान की ढुलाई नो एंट्री की वजह से नहीं हो पाती है। नो एंट्री खुलने के बाद ही सामान की ढुलाई हो पाती है। इन समस्याओं को देखते हुए रेलवे की तरफ से माल गोदाम का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चोपन-चुनार के बीच दोहरीकरण कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में प्लेटफाॅर्म नंबर दो को तोड़कर डबल लाइन में ले लिया जाएगा। इस नाते भी माल गोदाम का निर्माण कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पीथा गांव में बनेगा गोदाम, सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव
रेल प्रशासन की तरफ से माल गोदाम बनाने के लिए सोनभद्र रेलवे स्टेशन से दक्षिण पीथा गांव में रेलवे की जमीन चिह्नित की गई है। रेलवे दोहरीकरण के साथ ही माल गोदाम के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है। माल गोदाम में रेलवे की तीन लाइनें बिछाई जाएंगी। इससे रैक से सामान उतारने, लादने और नई रैक लगाने में सहूलियत होगी। माल गोदाम तक भारी वाहनों के आने-जाने के लिए वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग से पुसौली होते हुए आने वाली सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इससे सरकारी एवं प्राइवेट पार्टी को सामान की ढुलाई करने में आसानी होगी। इससे सामान की ढुलाई में नो एंट्री की समस्या भी नहीं होगी। इससे एफसीआई को अपने सामान और प्राइवेट पार्टियों को सीमेंट, लोहा, खाद आदि की ढुलाई करने में समस्या नहीं होगी।
--

डीआरएम ने परखीं तैयारियां, ली जानकारी
अमृत भारत स्टेशन सोनभद्र का निरीक्षण करने बुधवार को आए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने माल गोदाम के निर्माण की तैयारियों को परखा और अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने गोदाम निर्माण के साथ पहुंच मार्ग से अवगत कराया। बताया कि पुसौली मार्ग का चौड़ीकरण कराए जाने से गोदाम तक भारी वाहन पहुंचने लगेंगे। सड़क चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार से पत्राचार किया जाएगा।


000


सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की तरफ से माल गाेदाम का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पेड़ों की कटाई हो रही है। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी-उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed