फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   raids destroyed 30 quintals Lahan, four arrested

छापेमारी में 30 कुंतल लहन नष्ट,चार गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 01 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
raids destroyed 30 quintals Lahan, four arrested
नगर के कंजड़ बस्ती में रविवार को एसडीएम राजेंद्र तिवारी और सीओ सच्चिदानंद की अगुवाई में फोर्स ने छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 जवानों ने फावड़ा से शराब बनाने की भट्टियों को तोड़ डाला और 30 कुंतल लहन को नष्ट कर दिया। छापेमारी से बस्ती मेें हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक शिव शंकर यादव के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की दोपहर करीब एक बजे सदर एसडीएम राजेंद्र तिवारी, सीओ सच्चिदानंद, कोतवाल रमाकांत पांडेय, चौकी इंचार्ज संतोष यादव फोर्स के साथ कंजड़ बस्ती में छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही अवैध शराब बनाने वाले इधर-उधर भागने लगे। पीछा कर जवानों ने भाग रहे चार व्यक्तियों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर कई मकान से 40 लीटर शराब बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ महिलाओें ने विरोध करने का प्रयास किया।महिला पुलिस के कड़ा रुख अख्तियार करने से वे शांत हो गईं। सीओ सच्चिदानंद ने बताया कि छापेमारी में शराब बनाने के तीस कुंतल लहन नष्ट कर उपकरण बरामद किया गया है।


कहा कि दस-दस लीटर शराब के साथ पकड़े गए राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव गांव निवासी शंकर, हर्ष नगर निवासी मनोज, विकास नगर निवासी बऊआ और रमेश का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed