सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के पेंच कसने पर पुलिस ने फरार चल रहे अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलिस ने छापा मार कर चोरी समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ करने के बाद चालान कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को अभियान चलाकर फरार चल रहे विभिन्न मुकदमों के वांछित आरोपियों और अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसकी मॉनिटरिंग एएसपी करने को कहा है। रविवार को सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी के प्रर्यवेक्षण में कोतवाल अंजनी कुमार राय, लोढ़ी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार दीक्षित, दारोगा नरेंद्र राय और राबर्ट्सगंज चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने अलग-अलग वांछित चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने तीन वांछितों को धर दबोचा। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए चोरी समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह, सदर कोताली क्षेत्र केबछौधा गांव निवासी आकाश उर्फ अभिषेक सिंह और सुनील कुमार शर्मा से पूछताछ करने के बाद चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल भी बरामद हुआ है।