फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   raging youth

Sonebhadra: एनसीएल में कोटे से नौकरी बांटने की सूची वायरल, भड़के युवा पहुंचे कार्यालय, किया हंगामा

Sun, 15 Jan 2023 08:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 08:13 AM IST
सार

युवाओं का कहना था कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हुई है, जिसमें एनसीएल में आउट सोर्सिग कंपनी एसए यादव में पैरवी व कोटे के आधार पर कर्मी नियुक्त करने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विस्थापित लोग आज भी अपना जीवन यापन करने के लिए रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, मगर उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन
raging youth
NCL

विस्तार

सोनभद्र में एनसीएल परियोजनाओं में कार्य करने वाली ओबी कंपनी में प्रभावशाली लोगों के कोटे से नौकरी बांटने की कथित सूची वायरल होने के बाद विस्थापितों में आक्रोश है। शनिवार को विस्थापित युवा कल्याण समिति के महाप्रबंधक राजन कुमार के नेतृत्व में विस्थापित परिवारों के युवा एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संविदाकार कंपनी के लाइजनिंग अफसर पर विस्थापितों का हक मारने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

युवाओं का कहना था कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हुई है, जिसमें एनसीएल में आउट सोर्सिग कंपनी एसए यादव में पैरवी व कोटे के आधार पर कर्मी नियुक्त करने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विस्थापित लोग आज भी अपना जीवन यापन करने के लिए रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, मगर उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा। प्रभावशाली लोगों को कोटा आवंटित करना अन्याय है। कंपनी की ओर से विस्थापित प्रभावित कितने लोगों को नौकरी दी गई है, इसका विवरण सार्वजनिक करने की जरूरत है। कहा कि एनआईटी के समझौते का कितना पालन किया गया इसकी गहराई से जांच हो। आरोप लगाया कि वायरल लिस्ट में थाना प्रभारी के साथ ही कई बड़े नेताओं, अधिकारियों के नाम मौजूद हैं। ऐसे में सभी के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed