फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Queen Sati was decorated grandly, Aarti was performed and 56 offerings were made

Sonebhadra News: राणी सती का किया भव्य शृंगार, आरती उतार छप्पन भोग लगाया

Sun, 24 Aug 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Queen Sati was decorated grandly, Aarti was performed and 56 offerings were made
रॉबर्ट्सगंज राणी सती दादी मंदिर मेें भजन कीर्तन करती महिलाएं। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित दादी राणी सती मंदिर में शुक्रवार की रात दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दादी राणी सती भव्य शृंगार और पूजन किया गया। मंगल पाठ के बाद भक्तों ने दादी की आरती उतारी। इसके बाद कीर्तन-भजन की प्रस्तुतियों से माता की स्तुति की। राणी सती दादी भक्त महिला मंडल के संयोजन में हुए कार्यक्रम में शृंगार के बाद राणी सती दादी को छप्पन भोग लगाया गया। राणी सती को नए वस्त्र, चूड़ी एवं फूलों से शृंगार मंगल पाठ किया गया। संयोजक मीरा जालान ने बताया कि मारवाड़ी समाज का प्रमुख पर्व होता है। महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान किया।
विज्ञापन

इसके बाद भजन संध्या हुई, जिसमें वाराणसी से आई गायिका आशा शर्मा ने प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर श्रेया जालान, अनिता थरड, अनिता कानोडिया, संतोष जालान, अनिता सराफ, सुप्रिया चौधरी, सविता, बॉबी जालान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, चंडी तिराहे पर स्थित प्राचीन राणी सती दादी मंदिर में भी दो दिवसीय पूजन समारोह और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विमल अग्रवाल, शंकर केजरीवाल, देवांशु केजरीवाल, हर्शित, हिमांशु केजरीवाल, अर्चना अग्रवाल, एकता केजरीवाल, सौम्या गुप्ता आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed