फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Published tender canceled for twenty works

सवालों के घेरे में आई टेंडर प्रक्रिया निरस्त

Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Published tender canceled for twenty works
नगर पंचायत कार्यालय से 14 जून को जारी हुए 20 कार्यों के लिए करीब 70 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। संविदाकारों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए टेंडर की तिथि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। अब आननफानन इसे निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते 14 जून को नगर पंचायत कार्यालय ने 20 कार्यों के लिए करीब 70 लाख रुपये का टेंडर प्रकाशित कराया था। नगर के संविदाकार अखिलेश यादव समेत अन्य संविदाकारों का आरोप है कि 15 जून को प्रकाशित टेंडर में डॉक्यूमेंट बिड उपलब्ध कराने के लिए 15 जून को शाम पांच बजे तक की ही तिथि दी गई थी। निविदा फार्म कार्यालय में कब से कब तक प्राप्त किया जाएगा, इसकी स्पष्ट तिथि भी नहीं थी। इस नाते भ्रम की स्थिति बनी रही। जब भी संविदाकार कार्यालय गए तो वहां उन्हें निविदा फार्म नहीं मिल सका। इस दौरान चहेते ठेकेदारों को बुलाकर ईओ ने फार्म दिया। जबकि अन्य संविदाकारों को फार्म नहीं उपलब्ध कराया गया। अंतिम तिथि के दिन जब ईओ कार्यालय आईं और निविदा बॉक्स को खोलने का समय आया तो उन्होंने कहा कि समय खत्म हो गया है अब फॉर्म नहीं जमा होगा। टेंडर प्रक्रिया को संदिग्ध मानते हुए संविदाकारों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। आरोप है कि टेंडर का फार्म ऐसे संविदाकारों को दिया गया है जिन पर पूर्व में कराए गए कार्यों में बड़ी गड़बड़ी का आरोप है। ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड न करते हुए उन्हें नया कार्य आवंटित किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। अब नए सिरे से कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed