फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protesting employment servants submitted memorandum

Sonebhadra News: प्रदर्शन कर रोजगार सेवकों ने ब्लॉक पर सौंपा ज्ञापन

Thu, 24 Aug 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Protesting employment servants submitted memorandum
सोनभद्र/करमा। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के बैनर तले रेाजगार सेवकों ने जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए मांगों से संबंधित ज्ञापन ब्लॉक अधिकारी को सौंपा। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से मांगें पूरी करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने बताया कि आठ सूत्रीय मांग है। चार अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मचारियों के संबंध में जो घोषणाएं की थी उसे तत्काल प्रभाव से शासनादेश जारी कर लागू कराया जाय। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान राज्य की तरह उत्तर प्रदेश के मनरेगा कर्मचारीयों को सुविधा मुहैया कराया जाय। ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारीयों के यूएएन खाते में जमा कराया जाय। रोजगार सेवको को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।
विज्ञापन

सभी ब्लॉकाें पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मुख्य रूप से प्रदीप सिंह राणा, वेद प्रकाश, श्याम बिहारी चौबे, सुनील सिंह, अशोक, मेराज अहमद, भूपेंद्र कुमार, लालबहादुर, जगदीश यादव, संतोष यादव आदि रहे। करमा ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के सदस्यों ने आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed