फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest against throwing a garbage

कूड़ा फेंकने के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 23 Apr 2018 10:57 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Mon, 23 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against throwing a garbage
protest

विज्ञापन
खैरटिया गांव के ओम चौराहे पर नगर पंचायत ओबरा, उत्पादन निगम द्वारा कूड़ा फेंककर प्रदूषण फैलाने से लोगों में आक्रोश है। सोमवार को ग्राम सेवा समिति के तत्वाधान में लोगों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष शिवदत्त दूबे ने बताया कि खैरटिया से सटे रिहायशी इलाके के समीप नगर पंचायत ओबरा नगर का कूड़ा फेंककर आग लगा दे रहा है। इससे खैरटिया के लोगों का जीना दूभर हो गया है। प्रदूषण के कारण यहां सांस की बीमारी से लोग जकड़ रहे हैं। मरे हुए जानवरों को फेंक दिया जाता है। दुर्गंध से रहना दुश्वार हो गया है। कहा कि खैरटिया के ग्रामीण कई बार नगर पंचायत में गुहार लगा चुके मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। सुमन देवी, सोमनाथ उपाध्याय, आदि ने कहा कि यहां के बाशिंदे सांस बीमारी पीड़ित हैं।


छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव ने कहा कि यहां स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। पानी के आरओ प्लांट पर प्रदूषण के कारण लोगों का पानी भरना दुश्वार हो चुका है। डा.संतोष जायसवाल,  ने बताया कि यहां के लोगों में प्रदूषण के कारण विकलांगता जैसी विकृतियां उत्पन्न हो रही है। छात्र नेता मुकेश यादव, पवन पटेल और राहुल जायसवाल  ने कहा कि प्रदूषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि इसे नहीं रोका गया तो खैरटियावाथसी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होँगे। इस मौके पर बैकुंठ उपाध्याय, हरिशंकर, रितेश जायसवाल, फूलचंद जायसवाल, लालमनि पटेल, रियाज अहमद, अमरनाथ उजाला, सुरेश गुप्ता, सुरेश यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, तुफैल अहमद, गिरजा शंकर तिवारी, रविन्द्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed