फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protection of the water supply system will be

जलापूर्ति प्रणाली की होगी सुरक्षा

Tue, 15 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 15 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Protection of the water supply system will be
खडिय़ा कोल प्रोजेक्ट के जल भंडारण टैंक पर क्रिकेट खलते बच्चे
एनसीएल की जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न रखे जाने पर केंद्रीय सुरक्षा जांच एजेंसियों ने चिंता जताई है। एजेंसियों के स्तर से इसको लेकर एलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मामले में केंद्रीय सुरक्षा जांच एजेंसियों ने वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य का हवाला देते हुए कोल इंडिया की मिनी रत्न कंपनी एनसीएल के उच्च प्रबंधन को हालात से अवगत कराया है। बावजूद अभी तक सुरक्षा की कोई व्यवस्था अमल में नहीं लाई जा सकी है।
विज्ञापन

 


नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दस कोयला परियोजनाओं और इससे जुड़े अन्य संस्थानों को जलापूर्ति की एकीकृत व्यवस्था की गई है। इंटीग्रेटेड वाटर सप्लाई स्कीम (आईडब्ल्यूएसएस) के जरिए कोयला परियोजनाओं और उनके आवासीय परिसरों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। एक आंकड़े के मुताबिक परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से करीब 10 लाख लोग इस जलापूर्ति पर निर्भर हैं, इसमें एनसीएल के अधिकारी, कर्मी समेत उनके परिजन शामिल हैं।

विज्ञापन

 

अब कोल प्रोजेक्टों में स्थित पानी टैंकों और जलापूर्ति व्यवस्था की बात करे तो यह व्यवस्था सुरक्षा दायरे से बाहर है। एनसीएल के सूत्रों की माने तो इस बड़ी खामी को केंद्रीय और राज्य खुफिया एजेंसियों ने गंभीरता से लेते हुए एनसीएल के उच्चाधिकारियों को माह भर पूर्व आगाह किया था। बावजूद अभी तक पुरानी स्थिति ही बनी हुई। इस पर चिंता जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed