फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Projects worth 1,205.81 crore inaugurated

1,205.81 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

Sun, 21 Mar 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Projects worth 1,205.81 crore inaugurated
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने के मौके पर जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 1,205.81 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो करोड़ की लागत से होने वाले चार पर्यटन स्थलों बहुअरा स्थित कंडाकोट मंदिर, मच्छंदरनाथ स्थल, फासिल्स पार्क और दुद्धी के रजखड़ में स्थित लौवा पहाड़ी पर सीढ़ी निर्माण के पर्यटन विकास का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। इस दौरान सरकार की तरफ से कराए गए विकास कार्यो को गिनाया गया। साथ ही अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

चोपन: विधान सभा ओबरा में आयोजित समारोह का जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम चोपन ब्लॉक परिसर में हुआ। इस मौके पर संकेतक मूक बधिर बालक इंटर कालेज आवासीय सिंदूरिया तथा नवीन राजकीय हाई स्कूल कनहरा व चकदहीया का लोकार्पण किया गया। विधान सभा ओबरा में 138 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क विद्युत व आधारभूत सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध करायी गई। 68 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण, 68 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाया गया। सांसद निधि से 12, विधायक निधि से 54, पूर्वांचल निधि से 17 और त्वरित आर्थिक विकास निधि से तीन परियोजनाओं को पूरा किया गया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. नेम सिंह,एसडीएम प्रकाश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विधान सभा राबर्ट्सगंज स्तरीय आयोजित समारोह का विधायक सदर भूपेश चौबे, एसडीएम सदर कृपाशंकर पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताया कि विधान सभा क्षेत्र में 181 करोड़ से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क विद्युत व आधारभूत सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गई। 65 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण, 58 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग की योजनाएं पूरी की गई। इसके अलावा सांसद निधि से 41, विधायक निधि से 110,पूर्वांचल निधि से 24 और त्वरित आर्थिक विकास निधि से नौ परियोजनाओं को पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी: विधान सभा दुद्धी स्तरीय आयोजित समारोह का विधायक हरिराम चेरो व एसडीएम रमेश कुमार ने शुभारंभ किया। इस मौके पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। विधान सभा में 171 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क, 76 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण, 78 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग की योजनाएं पूरी की गई। इसी तरह सांसद निधि से 35, विधायक निधि से 60, पूर्वांचल निधि से 22, त्वरित आर्थिक विकास निधि से पांच करोड़ से दो परियोजनाएं पूरी की गई। इस मौके पर जीत सिंह खरवार,दिलीप पांडेय, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा, मनोज सिंह आदि रहे।

घोरावल: विधान सभा घोरावल स्तरीय आयोजित समारोह में विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्या, एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने विकास पुस्तिका का विमोचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधान सभा घोरावल से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया गया। 133 करोड़ स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क विद्युत व आधारभूत सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। 62 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण, 95 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग की योजनाओं का लाभ दिया गया है। यहां सांसद निधि से 48, विधायक निधि से 122, पूर्वांचल निधि से 26, त्वरित आर्थिक विकास निधि से चार करोड़ 35 लाख की लागत से तीन परियोजनाएं पूरा की गई है। इस मौके पर राहुल पटेल, सुनील चौबे, अरुण पांडेय, दिलीप मौर्या, आनंद पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed