{"_id":"65f72f55ee058af2f200c07b","slug":"projects-stuck-due-to-imposition-of-election-code-of-conduct-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-110760-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चुनाव आचार संहिता लगने से अटकीं परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चुनाव आचार संहिता लगने से अटकीं परियोजनाएं
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव कराने के लिए शनिवार को तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराने के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता का असर विकास कार्याें पर पड़ेगा। चुनाव के दौरान नए काम नहीं कराए जा सकेंगे। इससे पिछले सप्ताह ही पर्यटन विकास की योजनाओं को मिले धन का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी करने के लिए चुनाव तक इंतजार करना होगा। इसी तरह से अन्य नए विकास कार्यों पर भी असर पड़ेगा।
प्रकृति की अप्रतिम सुंदरता को सहेजे सोनभद्र में पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार का विशेष जोर है। इसके लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। पिछले सप्ताह ही शासन की तरफ से टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर (पर्यटक सुविधा केंद्र) के निर्माण के लिए 3.33 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति मिली है। इससे यहां पर्यटन कार्यालय व सुविधा केंद्र का निर्माण कराया जाना है।
पर्यटन विकास के काम भी नहीं हो सकेंगे
दुद्धी ब्लॉक स्थित रासपहरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद चल रही है। यहां विकास कार्याें के लिए 27 फरवरी को स्वीकृति मिली है। साथ ही वहां पर्यटन विकास के लिए 94.70 लाख रुपये स्वीकृति हुआ है। पर्यटन विकास के कार्यों के लिए शासन की तरफ से यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। अभी इन कार्याें के लिए टेंडर का काम नहीं हो सका है। इससे इसका काम भी अब चुनाव बाद ही शुरू हो सकेगा। इसी तरह से अन्य विकास कार्याें पर भी चुनाव का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
लोढ़ी में सर्किट हाउस के पास पर्यटन कार्यालय व सुविधा केंद्र बनाने के लिए जमीन चिह्नित हुई है। इसके लिए शासन से 3.33 करोड़ रुपये की स्वीकृत मिली है। रासपहड़ी के पर्यटन विकास के लिए भी धन की स्वीकृति शासन से हो गई है। दोनों कार्याें के लिए यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था नामित है। चुनाव बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए काम शुरू कराया जाएगा। - बृजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी।