फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Problems faced by the city

नगर में जलनिकासी बनी समस्या, प्रदर्शन

Sun, 16 Jul 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 16 Jul 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Problems faced by the city
नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 अशोक नगर में जल-जमाव की समस्या से परेशान लोगों ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। जल निकासी की समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर पालिका और बढ़ौली ग्राम पंचायत क्षेत्र का मामला होने की वजह से यह समस्या जस की तस है।
विज्ञापन



नगर पालिका राबर्ट्सगंज का वार्ड नंबर 21 अशोक नगर बढ़ौली ग्राम पंचायत से सटा हुआ है। एक-दूसरे का क्षेत्र बताकर अपना पल्ला झांड ले रहे हैं। अरविंद दुबे और भरत केशरी ने कहा कि बारिश के दिनों में जल-जमाव और कीचड़युक्त सड़क होने की वजह से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



अजय श्रीवास्तव और शैलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रकाश सोनकर और श्यामलाल ने कहा कि नगर पालिका और बढ़ौली ग्राम पंचायत अगर मिलकर कार्य करे तो निश्चित रूप से जल-जमाव और कीचड़युक्त सड़क की समस्या से निजात मिल जाएगी। शैलेश पाठक और किरन ने कहा कि जल-जमाव से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारी की आशंका बनी हुई है। ममता, रश्मि पाठक, निशा, शांति, सीमा आदि ने भी जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर डाला संवाददाता के अनुसार चोपन ब्लॉक के बिल्ली-मारकुंडी के ग्रामीणों ने खराब मार्ग पर गड्ढे के पानी में खड़े होकर रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। शीघ्र सड़क का निर्माण न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सुरस्वती का कहना है कि पहली बरसात में ही मार्ग के गड्ढों में पानी इतना भर गया कि आना-जाना दुश्वार हो गया।



मनोज देव पांडेय, पन्नालाल सोनी, विजय गोड़ ने कहा कि सड़क बनाने की मांग पंचायत स्तर से लेकर जिला पंचायत तक से की गई। सदस्य मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि इस मार्ग के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव पंचायत में पहले ही दे दिया गया है, किंतु अभी तक सुनवाई नहीं की गई। संतृप्त द्विवेदी, रेखा देवी, अस्माना, सरस्वती, अमरावती, कमला, शबनम बानो, बेबी, अरांक, अजय यादव, रविंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed