फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Priyanka honored successful in Bihar PCS

प्रियंका ने बिहार पीसीएस में सफलता हालिस की

Tue, 08 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka honored successful in Bihar PCS
डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर की पूर्व छात्रा प्रियंका शर्मा ने बिहार पीसीएस में सफलता प्राप्त कर ऊर्जांचल का मान बढ़ाया है। प्रियंका के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालय में हवन किया गया। इस दौरान एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक एसवीडी रवि कुमार ने प्रियंका शर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने प्रियंका शर्मा के मंगलमय भविष्य की कामना की। प्रियंका ने डीएवी पब्लिक स्कूल में एलकेजी से बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद ट्रिपल एम गोरखपुर से बीटेक किया और चार वर्षों तक टीसीएस में काम किया। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय डीएवी विद्यालय को दिया जहां नींव मजबूत हुई। प्रियंका ने कहा कि खुद पर विश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति और अपने लक्ष्य के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव विद्यालय ने हीं उसे सिखाया। कहा, पिता बीआर शर्मा (संस्कृत शिक्षक), माता शीला शर्मा और दोनों छोटी बहन सुप्रिया शर्मा एवं सुषमा शर्मा के सहयोग के बिना सफल होना असंभव था। इस दौरान मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नीरज कुमार भी रहे। इस मौके पर डॉ. आरके झा, विजय तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, समता सिंह, आरएल शेषन, जय सिंह, अनंत मोहन, ब्रजेश राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed