फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Priority given to orphaned children in Kovid call

Sonebhadra News: कोविड कॉल में अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता

Wed, 03 May 2023 04:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
Priority given to orphaned children in Kovid call
- 14 जून को आयोजित की जाएगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए चोपन ब्लॉक के गुरमुरा में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय के तर्ज पर इस विद्यालय का संचालन किया जाएगा। विद्यालय में इसी सत्र से कक्षा छठवीं तक की कक्षा संचालित की जाएगी। इसके लिए श्रम कल्याण विभाग की तरफ से कार्यवाही चल रही है।

अपर श्रमायुक्त पिपरी पंकज सिंह राणा के मुताबिक पहले अटल आवासीय विद्यालय में दाखिले के लिए 22 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी थी, मगर इसे टालकर अब 14 जून कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा छह में 80 सीटों पर श्रमिकों के बच्चों का दाखिला लिया जाएगा। इसमें भी कोविड कॉल में अनाथ हुए बच्चों को को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय में प्रवेश के लिए अभिभावक का तीन वर्ष पुराना पंजीकरण होना जरूरी है। ऐसे श्रमिकों के बच्चों का ही एडमिशन लिया जाएगा। अटल आवासीय विद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई है। नए प्राचार्य के रूप में बीके मंडल को जिम्मेदारी मिली है, जिनकी देखरेख में इसी सत्र से विद्यालय का संचालन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed