फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pressured Wife to Have Relations with a Friend; Issued Threats

Sonebhadra News: पत्नी पर मित्र से संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव, दी धमकी

Sun, 29 Mar 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pressured Wife to Have Relations with a Friend; Issued Threats
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पति पर अपने मित्र से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने, एतराज पर पति सहित ससुराल के अन्य लोगों की तरफ से उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। दावा किया गया है कि पहली शादी छिपाकर विवाह रचाया गया। पति पर दांपत्य धर्म के निर्वहन में विफल रहने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 16 अप्रैल 2025 को उसकी शादी राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विशाल नामक युवक से हुई थी। इस दौरान उसके पिता ने उपहार में 15 लाख नकद सहित अन्य सामान दिया। आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो उसका पति उससे दूरी बनाकर रहने लगा। बाद में उस पर उसके मित्र से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। तहरीर में पीड़िता ने दावा किया है कि एतराज पर सास, ससुर, जेठ-जेठानी ने उस पर अनैतिक संबंध के लिए दबाव बनाया। इंकार पर जान से मारने की धमकियां दी गई। प्रभारी निरीक्षक रायपुर अविनाश सिंह के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed