{"_id":"583f1a664f1c1be665de6793","slug":"power-was-shut-down-for-nine-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे ठप रहा बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे ठप रहा बिजली उत्पादन
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारेषण लाइनों में बुधवार की सुबह छह बजे के करीब फाल्ट के चलते राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी परियोजना अनपरा का उत्पादन शून्य हो गया। बलिया से शुरू हुए फाल्ट से महज तीन मिनट में मऊ, सारनाथ से लेकर अनपरा तक की लाइनें ट्रिप कर गईं। इसके चलते 2300 मेगावाट पर चल रहा अनपरा परियोजना का उत्पादन अचानक से शून्य हो गया। कड़ी मशक्कत कर पहले फाल्ट सही किया गया। दोपहर बाद तीन बजे 210 मेगावाट वाली पहली इकाई को लोड पर लाया गया, 172 मेगावाट बिजली पैदा करनी शुरू कर दी गई।
शेष को भी देर रात तक उत्पादन पर लेने का प्रयास जारी थी।
बलिया के एक सब स्टेशन में सुबह 6.01 बजे फाल्ट आ गया। इस फाल्ट को सारनाथ में क्लीयर हो जाना चाहिए था लेकिन वहां इसे क्लीयर न होने के कारण, अनपरा-सारनाथ लाइन ट्रिप कर गई। अभी इसका फाल्ट क्लीयर होता अनपरा-ओबरा और अनपरा-मऊ लाइन भी ट्रिप हो गई। उन्नाव लाइन पहले से ट्रिप थी। चंद मिनटों में तीन पारेषण लाइनें बंद होने से शक्ति भवन तक खलबली मच गई। अफरातफरी की स्थिति यह थी कि फाल्ट कहां से और कैसे आया, क्या स्थिति है? इसको लेकर अफसर शाम चार बजे तक स्पष्ट रूप से कुछ कहने की स्थिति में नहीं थी। फाल्ट क्लीयर होने के बाद अनपरा की एक इकाई उत्पादन पर आ गई
चौथी इकाई लाइटअप करने के साथ ही अन्य को भी लाइटअप कर उत्पादन पर लेने की प्रक्रिया शुरू हुई तब जाकर उत्पादन और वितरण से जुड़े अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके चलते सिस्टम कंट्रोल को जहां सूबे के कई हिस्सों में आपात कटौती करानी पड़ी। वहीं निजी बिजलीघरों के साथ ही बाहर की बिजली लेकर किसी तरह स्थिति संभाली गई। देर शाम सात बजे तक अनपरा में 172, ओबरा में 345, पनकी में 150, पारीक्षा में 889, हरदुआगंज में 487 , कुल 2043 मेगावाट बिजली पैदा हो रही थी।